बीइओ रीता कुमारी ने डीईओ के आदेश पर कराई प्राथमिकी दर्ज
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्याल स्थित यदु साह बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर हाट में वितीय वर्ष 2015 -16 में बालिकाओं के पोशाक की राशि वितरण में व्यापक पैमाने पर गबन हुआ है।
तत्कालीन प्रधानाध्यापक मधुसूदन प्रसाद द्वारा इस गबन को अंजाम दिया गया है।अभिभावक अशोक कुमार शर्मा द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत इस मामले को उजागर कर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से सामने मामले को आगे बढाया।
इस मामले में निदेशक माध्यमिक शिक्षा पटना के पत्रांक1224 दिनांक 20/8/20 के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी सीवान के पत्रांक 1491 दिनांक 30/9/20 के आलोक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी को पूर्व प्रधानाध्यापक मधुसूदन प्रसाद पिता स्व जनक राय गांव सोंधानी पर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया गया।निदेश के आलोक में बीईओ ने थाने में दिनांक 7/10/20 को आवेदन देकर पूर्व प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानाध्यापक उस समय विद्यालय में सेवानिवृत्त होने से पहले कार्यरत थे।आवेदक श्री शर्मा द्वारा निरंतर लंबी लड़ाई के बाद सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक पर आखिरकार कानून के जद में पकड़े गए।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment