Home

हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

हाथ में देशी कट्टा लिए युवक

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के एक युवक का फोटो अवैध हथियार के साथ तेजी से सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है। फोटो में युवक हाथ में देशी कट्टा लिए कुर्सी पर शान से बैठा है।

इस सन्दर्भ में बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के बयान पर थाना कांड संख्या 122/22 दर्ज की गई है जिसमें कहा गया है कि 21 मार्च को विधी व्यवस्था को लेकर दलबल के साथ बभनौली बाजार पहुंचा। तभी गुप्त सूचना मिली की बभनौली निवासी स्वः द्वारिका साह का पुत्र उपेन्द्र साह अवैध हथियार हाथ में लेकर लहराने का विडियो वायरल हो रहा है।

जिसका फोटो व विडियो सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया है। जिसमें अवैध हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी देते हुए सत्यापन के लिए बभनौली निवासी उपेन्द्र साह के घर पहुंचा। आसपास के ग्रामीणों के उपस्थित में घर की तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध समान नहीं मिला। उपेन्द्र साह घर पर उपस्थित नहीं था। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि उपेन्द्र साह द्वारा अवैध हथियार लहराया गया था। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व मामलें की जांच में जुटी है

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago