Categories: Home

लॉकडाउन का उल्लंघन कर लड़की के बरात में डीजे व आर्केस्ट्रा संचालित करने पर प्राथमिकी दर्ज

भगवानपुर हाट(सीवान)अंचल क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन कर बरात में आर्केस्ट्रा व डीजे का संचालन करने वाले के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को दो लड़की वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य सरकार ने शादी विवाह के कार्यक्रम में डीजे व आर्केस्ट्रा के संचालन पर प्रतिबंध लगया है। इसके लिए लड़की पक्ष से तीन दिन पहले स्थानीय थाना में स्वयं घोषणा पत्र देकर इसकी जानकारी देनी है की शादी विवाह में डीजे व आर्केस्ट्रा का संचालन नहीं करेंगे। स्वयं घोषणा पत्र देने के बाद थाना क्षेत्र के महना बनसोही गांव में शुक्रवार के रात्रि में अशोक तिवारी के घर आई बरात में डीजे का संचालन किया जा रहा था।डीजे संचालित करने की सूचना पर सीओ युगेश दास व थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने छापेमारी कर डीजे सहित एक पिकअप बीआर29जी 5453 पर रखे चार साउंड बक्स,एक मिक्चर मशीन,माइक आदि को जब्त किया। सीओ के आवेदन पर अशोक तिवारी पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जबकि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव में प्रशासन के बिना अनुमति के बारात में संचालित हो रहे आर्केस्ट्रा संचालक व लड़की के पिता पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।जिसके भगवानपुर सीओ युगेश दास ने बताया कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बिठुना गांव के अच्छेलाल महतो के घर लड़की का बरात आया था जिमसें लॉकडाउन का उल्लंघन कर आर्केस्ट्रा का संचालन किया जा रहा था।जिसमे लड़की के पिता अच्छेलाल महतो,आर्केस्ट्रा संचालक हबीबुल मिया उर्फ मुन्ना मिया जुनेदपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago