गोलीबारी से नाराज दुकानदारों ने दुकान बंद पर थाना परिसर पहुंचे
बसंतपुर(सीवान)थाना मुख्यालय में स्थिति रंजीत रेडिमेड दुकान में सोमवार को हुई गोलीबारी में घायल कपड़ा व्यवसायी सुरेन्द्र शर्मा के फर्द बयान पर दो अज्ञात के अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।दिए बयान में सुरेन्द्र ने बताया है कि वह सोमवार को शाम 7:30 बजे शाम कपड़ा दुकान में बैठा था। तभी बाइक पर सवार दो युवक मेरे दुकान पर बाइक खड़ा कर युवक दुकान पर आकर जैकेट मांगने लगा।
तब मैं अलग – अलग रंग का जैकेट दिया।तब दोनों युवकों ने काला रंग का जैकेट मांगने लगे। उसी समय हम दुकान से बाहर हैंगर में लगा काला रंग का जैकेट ढूंढने लगा। तभी एक युवक कमर से पिस्टल निकालकर मेरे ऊपर फायर कर दिया। जिससे गोली मेरे दाहिने पैर के घुटने के नीचें लगा और मैं घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसके बाद दोनों युवक मेरे दुकान से कई रंग का जैकेट लेकर बाइक से मलमलिया की तरफ भाग गए। वही फायरिंग की आवाज सुन आसपास व परिवार के लोग इकट्ठा हो गई और आननफानन में बसंतपुर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी के मामले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गोलीबारी की घटना से नाराज दुकानदारों ने दुकान बंद कर थाना परिसर पहुंचे
गोलीबारी की घटना से नाराज दुकानदारों नर मंगलवार की सुबह मुख्यालय के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दर्जनों की संख्या में थाना परिसर पहुंच गए। नाराज दुकानदारों को थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने समझाते हुए कहा कि दुकानदार को गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई शीघ्र ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment