महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के सरैया गांव के महेश सिंह ने महाराजगंज थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के अपरहण के मामले में दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव के शाहिद आलम सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अपने दिए आवेदन में कहा है कि मेरी 21 वर्षीय पुत्री (काजल कुमारी) काल्पनिक नाम 14 सितंबर 2022 को डीएलएड के परीक्षा देने दानापुर गई थी तथा परीक्षा में सम्मिलित भी हुई थी। वह 15 सितंबर को घर के लिए लौटी समय करीब दो बजे दिन में फोन कर बोली की सिकटियाँ बाजार पर पहुंच गई है। वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। अपने स्तर से काफी खोजबीन किया तो पता चला कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव निवासी नजरे हुसैन के 26 वर्षीय शाहिद आलम अपनी मोटर साइकिल पर बिठा कर महाराजगंज के तरफ ले गया है। महेश सिंह ने इस अपरहण कांड में शाहिद आलम के अलावा पिता नजरे हुसैन माता अमीना खातून और भाई मो.हमीद को नामजद किया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment