भगवानपुर हाट(सीवान)स्वतंत्रता दिवस को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रखंड के मत्स्य कृषक मनोज सहनी व उनकी पत्नी पूनम देवी रविवार की शाम पटना के लिए रवाना हुए। इस कार्यक्रम में वे लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे। सोमवार को वे लोग विमान से नई दिल्ली जाएंगे।
वे लोग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से संबंधित आयोजित होने वाली परिचर्चा में शामिल होंगे। इसमें शामिल होने के लिए उन्हें और उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री कार्यालय से निमंत्रण और आने-जाने के लिए हवाई जहाज का टिकट मिला है। कृषक दंपत्ति प्रधानमंत्री से मिलने और परिचर्चा में भाग लेने के लिए काफी उत्सुक हैं। इससे उनके परिवार और शुभचिंतकों में काफी खुशी है।इस मौके पर प्रगतिशील किसान शिवप्रसाद सहनी,जेडीयू नेता अशोक कुमार शर्मा,नागमणि, करण सिंह,रामजी राय सहित अन्य लोग शामिल थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment