Home

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

छपरा:जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से स्थानीय शहर के जिला प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 216 प्रतिभागियों में मत्स्य पालकों, प्रगतिशील किसानों एवं विभागीय पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। वहीं मुख्य अतिथि सारण जिला परिषद की अध्यक्ष जय मित्रा देवी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

उक्त अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद की अध्यक्ष जयमित्रा देवी ने कहा कि

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम है। इससे न केवल रोजगार के अवसर सृजित होते हैं, बल्कि किसानों और मत्स्य पालकों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है। वहीं प्रशिक्षण सत्र में मुजफ्फरपुर के मोतीपुर स्थित केंद्रीय शिक्षा संस्थान के वैज्ञानिक उडीप्टो राय ने मत्स्य आहार विषय पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से तैयार किए गए आहार, फीड मैनेजमेंट, पोषण संतुलन तथा उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देते हुए बताया कि उचित आहार प्रबंधन से मछलियों की वृद्धि तेज होती है और उत्पादन लागत में कमी आती है।

सारण परिक्षेत्र के उपमत्स्य निदेशक सुमन कुमार द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रस्तुतीकरण के दौरान मत्स्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदान, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं वित्तीय सहायता की जानकारी को विस्तार पूर्वक साझा किया गया। वहीं प्रतिभागियों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम में जिला पार्षद इसुआपुर छविनाथ सिंह ने स्वयं के मत्स्य पालन से जुड़े अनुभव को साझा करते हुए बताया गया कि कैसे वैज्ञानिक तरीके अपनाकर उन्होंने बेहतर उत्पादन प्राप्त किया है। वहीं प्रगतिशील किसान नरेंद्र कुमार गिरी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए अन्य मत्स्य पालकों को प्रेरित किया।

वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ पवन कुमार शर्मा ने समन्वित मछली पालन के संदर्भ में विस्तार पूर्वक परिचर्चा के दौरान कहा कि कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन को एक साथ जोड़कर अधिक लाभ कमाने के तरीके को अपनाने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि समन्वित मछली पालन से संसाधनों का बेहतर उपयोग होता है और किसानों की आमदनी कई गुना बढ़ सकती है।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड स्तर के मत्स्य जीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष, मंत्री, सदस्य, प्रगतिशील किसान, विभागीय कर्मचारी एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने की मांग।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago

पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप के छपरा की दो बेटियां हुई शामिल

छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…

4 weeks ago