Home

पीयूष हत्याकांड में शामिल पांच आरोपित गिरफ्तार,चाकू और कपड़ा भी बरामद

सीवान:जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोड़ीपाकड़ नहर पर गला रेतकर हुई एक युवक के हत्याकांड के मामले को बसंतपुर पुलिस ने एसआईटी के सहयोग से सुलझा लिया। हत्याकांड में शामिल पांच दोस्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही साथ हत्या में प्रयोग की चाकू,कपड़ा तथा चार मोबाईल बरामद किया है।उक्त जानकरी प्रेस कांफ्रेस कर एसडीपीओ महाराजगंज अमन ने दी।

घटना के बाद एसपी मनोज कुमार तिवारी ने एसडीपीओ महाराजगंज के नेतृत्व में एसआईटी की टीम गठित कर मात्र तीन घंटे में मामले को सुलझा लिया। मालूम हो की मलमलिया गांव के स्व. रविन्द्र सिंह के पुत्र पीयूष कुमार का घर से डेढ़ किलोमीटर की दुरी स्थित खोड़ीपाकड़ नहर पर गला रेतकर हत्या के बाद शव को जालने की कोशिश की गई थी। इस मामले मृत युवक की माता रीमा देवी ने थाने में आवेदन देकर पांच युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

दर्ज एफआईआर मलमलिया निवासी पंकज सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह का पुत्र हिमांशु सिंह, रविंद्र सिंह का पुत्र मोहित सिंह, लकड़ी नवीगंज थाने के ख्वासपुर टोल नंदपुर निवासी अमन कुमार ने मोबाईल से कॉल कर अपने सात ले गए तथा अपने दोस्त बसंतपुर थाना क्षेत्र के हरायपुर निवासी सतेन्द्र सिंह के पुत्र अनीश कुमार तथा बसंतपुर थाना क्षेत्र के ही रतौली निवासी अवध पाण्डेय के पुत्र सूरज कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर हत्या कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी पांचो नामजद आरोपियों को छापेमरी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के शिनाख्त पर हत्या में उपयोग की गई चाकू को घटना स्थल से बरामद किया है तथा अमन और हिमांशु के घर से खून लगा कपड़ा बरामद हुआ है।

इसके साथ ही पुलिस ने चार मोबाईल बरामद किया। इस कांड के उद्भभेदन में पुलिस इंस्पेक्टर महाराजगंज अमरेंद्र कुमार, बसंतपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह,लकड़ी नवीगंज थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार, एसआई अरविन्द कुमार सिंह सहित अन्य थानो के पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago