भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना जांच के दौरान सोमवार को एक बार फिर पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं हैं।
सोमवार को सीएचसी में एंटीजेन किट से हुई जांच में ब्रह्मस्थान गांव में सिलीगुड़ी से आए युवक, छपरा में ट्यूशन पढ़ाने वाले सोन्धानी के युवक भेड़वनियां के एक युवक, नौवा टोला की एक महिला व बीरा बनकट की रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके पहले शनिवार को हुई जांच में भगवानपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इससे प्रखंड में कोरोना को लेकर हड़कंप मच गया है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सीएचसी में एंटीजन किट से हुई कोरोना जांच में पांच पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को दवा देकर होम आईसोलेशन में रखा गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment