Home

भगवानपुर में दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में पांच घायल, तीन सीवान रेफर

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के हिलसड़ गांव के पास एनएच 331 पर सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी भगवानपुर पहुंचाया। वहां से खुश्बू खातून,मुराद अंसारी और सैदुल अहमद का गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।

घायलों में गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बनकटी निवासी मुराद अंसारी, सैदुल अहमद और फैजान रजा अपाची बाइक पर सवार थे। दूसरी बाइक पर सीवान जिले के गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी रहमतुल्लाह अंसारी और उनकी मां खुश्बू खातून थीं।

सूचना के अनुसार, अपाची सवार तीन युवक छपरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सभी घायल सड़क पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और निजी टोटो से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago