Home

बसंतपुर से लौट रहे स्कॉर्पियो का मसरख में पलटने से पांच लोगों की मौत

सारण(बिहार)सीवान जिले के बसंतपुर से लौट रहे स्कार्पियो मशरक थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया गांव में नहर में पलटी मार दी। जिसमें स्कॉर्पियो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार एक बाल बाल बच गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को गहरे पानी में डूबे स्कॉर्पियो से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।स्कॉर्पियो में सवार चार मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव के स्व मंगलदेव प्रसाद का पुत्र 40 वर्षीय सुरज प्रसाद,सनवलिया गांव के स्व रविन्द्र नाथ सिंह का पुत्र 52 वर्षीय दिनेश सिंह,पतिराम साह का पुत्र 14 वर्षीय सुधीर कुमार,कपिलदेव साह का पुत्र 45 वर्षीय लालबाबू साह और मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव गांव के स्व. रतन साह का पुत्र 65 वर्षीय रामचंद्र साह बताया जाता हैं।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि सभी स्कॉर्पियो में सवार होकर सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बंगही गांव में रिश्तेदारी में श्राद्धकर्म में शामिल होकर वापस आ रहें थे। तभी कर्ण कुदरिया गांव में पानी से भरे नहर में स्कॉर्पियो पलट गई जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई।वहीं एक किसी तरह से बचकर बाहर निकला और हल्ला मचाया तो ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचेघटनास्थल पर गहरे पानी की वजह से स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई घटनास्थल पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को गोताखोर की मदद से बाहर निकाला गया और शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago