बिरनी(गिरिडीह)जिले के बिरनी प्रखंड के सरिया-राजधनवार मुख्य मार्ग पर बमरी के पास मारुति अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे मारुति में सवार 5 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस के द्वारा बिरनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया । घायलों में बिरनी थाना क्षेत्र कपिलो पंचायत के पारडीह निवासी 17 वर्षीय यास्मीन खातून तथा 5 वर्षीय सोहिल अंसारी तथा घोड़थ्म्बा थाना क्षेत्र के डुमरडीहा निवासी 45 वर्षीय खतीजा खातून एवं 25 वर्षीय ऊष्माउद्दीन अंसारी 33 वर्षीय रुखसाना खातून शामिल है। सभी अपनी बेटी की ससुराल बिरनी के कपिलो से लेकर घोड़थम्भा के डुमरडीहा जा रहे थे । तभी अचानक मारुति अनियंत्रीत होकर पलट गई जिससे सभी गम्भीर रूप से घायल हो गए सभी को रेफर कर दिया गया है ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment