Home

बसंतपुर में दो अलग अलग हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल

ट्रक से हुई टक्कर के बाद केबिन में फंसा पिकअप का चालक, पुलिस व ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
बसंतपुर(सीवान)मलमलिया स्टेट हाइवे 73 मुडा पेट्रोल पंप के समीप अपाची चालक को बचाने में ट्रक व पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घायल पिकअप चालक सीवान के सुनिल प्रसाद का पुत्र विक्की कुमार 21 वर्षीय का बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने की कोशिश के दौरान महज कुछ दूरी पर अनियंत्रित हो गया और ट्रक चालक ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तरवारा थाना क्षेत्र के गुलडबागा निवासी मंहथ यादव का 45 वर्षीय पुत्र धर्मदेव यादव घायल हो गया।

बताया जाता है कि इस भीषण हादसे में पिकअप के केबिन में चालक बुरी तरह से फंस गया था। सूचना पर बसंतपुर पुलिस व साथ में एंबुलेंस लेकर घटना स्थल पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस व आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान सीवान बिहार की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों कड़ी मशक्कत करने के बाद केबिन में बुरी तरह से फंसे चालक को बाहर निकाला गया। वहीं आनन-फानन में घायल चालक को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीवान रेफर कर दिया। समय रहते घटनास्थल पर पहुंचे एसआई मनोज सिंह, एएसआई विद्यासागर साह,एएसआई जितेन्द्र राम के कार्यशैली को लेकर स्थानीय लोगों ने खूब सराहा। घटना को लेकर बसंतपुर थाने की एसआई मनोज सिंह ने बताया की स्टेट हाइवे 73 पर अपाची बाइक चालक को बचाने में पिकअप व ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। वही ग्रामीणों के द्वारा मुझे सूचित किया गया। जिसके बाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जहां स्थानीय लोगों व एक निजी संस्थान की टीम के मदद से घायल चालक को सुरक्षित बाहर निकाल कर बसंतपुर सरकारी अस्पताल में लाया गया। उन्होंने कहा की घायल को चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।वहीं ट्रक चालक घटनास्थल पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है दूसरी घटना स्टेट हाइवे 73 मलमलिया पुल के समीप की है जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक चालक व बाइक पर बैठे दो महिला गंभीर रूप घायल हो गए। घायलों में मशरख निवासी रामानंद व दो महिला शामिल है आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के सभी को सीवान रेफर कर दिया गया ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago