Home

गंडक में नाव पलटने से पांच युवक डूबे ,दो युवकों को निकाला गया

मोतिहारी(बिहार)जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ पशु चारा लेकर आने के दौरान गंडक नदी में नाव पलट गयी। नाव पलटने से 5 युवक नदी में डूब गए। जिसमें दो युवकों को ग्रामीणों के सहयोग से निकाल लिया गया।जबकि तीन युवक अभी भी लापता बताए जा रहे है। इस घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जबकि वही स्थानीय थाना व सीओ घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटे है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान गांव के पास की बतायी जा रही है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है की केसरिया थाना क्षेत्र के काढ़ान गांव में गंडक नदी में नाव पलटने से तीन किशोर लापता है। नाव पर पांच लोग सवार होकर मवेसी के लिए घास काटने जा रहे थे।

इसी बीच नाव पलट गई और पांचों युवक नदी में डूब गए। हालाँकि ग्रामीणों के सहयोग से दो युवकों को निकाल लिया गया। दोनों फिलहाल स्वस्थ्य हैं। लापता किशोरों में 14 वर्षीय कृष्ण,17 वर्षीय मिथलेश एवं 15 वर्षीय आदित्य शामिल है। इसकी जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया मनोज यादव ने बताया की नदी में लापता युवकों की खोज चल रही है। वही प्रशासन मौके पर पहुंचकर लापता युवकों के खोज की प्रक्रिया में जुटी है। वही लापता युवकों के परिजनों में इस घटना के बाद हड़कम्प मचा हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago