Home

नेहरू स्टेडियम में होगा 26 जनवरी के पूर्वाह्न 09.05 बजे झंडोत्तोलन

कोरोना को लेकर आम लोगों के लिए रहेगा प्रतिबंध

दरभंगा(बिहार)गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह का आयोजन स्थानीय नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय (पोलो मैदान) में 26 जनवरी के 09ः05 बजे पूर्वाह्न झंडोत्तोलन किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में बी.एम.पी./जिला शस्त्र पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी एवं फायर ब्रिगेड परेड में शामिल होंगे।गौरतलब है कि सरकार के विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार पटना द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में कोरोना के प्रकोप के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन हेतु जारी पत्र के आलोक में इस वर्ष परेड में एन.सी.सी व स्काउट को शामिल नहीं किया गया है।

साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जाने वाले दीर्घा को इस बार विलोपित कर दिया गया है। क्योंकि इस बार आम जनता, विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों के छात्र-छात्राओं, महिलाओं एवं आगंतुकों को आमंत्रित नहीं किया गया है।

झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान का आयोजन एवं बी.एम.पी./जिला शस्त्र पुलिस/गृह रक्षा वाहिनी एवं फायर ब्रिगेड द्वारा परेड किया जाएगा।बी.एम.पी के एक प्लाटून, जिला शस्त्र पुलिस के दो प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी के एक प्लाटून तथा फायर ब्रिगेड एक प्लाटून द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जाएगी।

मुख्य समारोह के उपरांत 10:00 बजे पूर्वाह्न आयुक्त कार्यालय दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा। पूर्वाह्न 10ः15 बजे पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा के कार्यालय में, 10ः25 बजे पूर्वाह्न समाहरणालय, दरभंगा में, 10ः35 बजे पूर्वाह्न वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में, 10ः45 बजे पूर्वाह्न उप विकास आयुक्त, कार्यालय, दरभंगा में, 10ः55 बजे पूर्वाह्न अनुमण्डल पदाधिकारी कार्यालय, सदर दरभंगा में, 11ः05 बजे पूर्वाह्न जिला परिषद, दरभंगा में एवं 11ः30 बजे पूर्वाह्न पुलिस लाइन, दरभंगा में झंडोत्तोलन किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago