For conducting one-day training for eradicating filariasis
सिवान फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले में 7 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन की शुरूआत होगी। इसको लेकर बुद्धवार को सदर अस्पताल मे सभी बीएचएम एवं बीसीएम की बैठक की गई जागरूकता के लिए प्रस्तावित गतिविधियों का निर्देश दिया गया डीएमओ डॉ मणिराज रंजन ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 7 अगस्त से शुरू होने वाली सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए सभी आशा, आँगनवारी सेविका, एएनएम सहयोग करेंगे।
इसके लिए सभी बीएचएम, बीसीएम की बैठकों में फाइलेरिया पर चर्चा की गई। सभी समूह बैठकों में फाइलेरिया की रोकथाम के उपायों के साथ 7 अगस्त को सर्वजन दवा सेवन के तहत 2 साल से लेकर सभी आयु वर्ग के लोगों को फाइलेरिया की दवा सेवन के बारे में जानकारी देना भी सुनिश्चित करेंगे।
अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया के विषय में जागरूक करने के लिए आशा, आंगनवाड़ी अपने आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए पीसीआई के जिला समन्वयक प्रमित कुमार सिंह ने बताया इस अभियान में डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी।
2 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।
एलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खाना है। अभियान में आशा एवं आंगनवाड़ी घर-घर जाकर लक्षित लोगों को दवा खिलायेंगी।कार्यक्रम मे डीएमओ डॉ मणि राज रंजन भीबीडीसी यज्ञ शर्मा पीसीआई के जिला समन्वयक प्रमित कुमार सिंह उपस्थित थे।
यह होंगे लक्षित समूह
हर व्यक्ति को इन दवाओं का सेवन करना है. केवल गर्भवती महिलाओं, दो साल से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा सेवन नहीं करना है
दो साल से पाँच साल तक के बच्चे भी फाइलेरिया दवाओं का सेवन कर सकते हैं
स्वास्थ्य कर्मी की निगरानी में ही दवा का सेवन करना है
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment