Home

एमसीयू में पहली बार एक वर्षीय पीजी कोर्सेज प्रारंभ होंगे

भोपाल:माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पहली बार छः विषयों में एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने जा रहा है।मास कम्युनिकेशन, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन्स, जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग में एमए,मल्टीमीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमएससी के साथ ही एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।इन पाठ्यक्रमों के लिए वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किया है।

स्नातक स्तर के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, मल्टीमीडिया, ग्राफ़िक्स एंड एनीमेशन, फिल्म एंड कम्युनिकेशन स्टडीज और मीडिया रिसर्च में बीएससी., प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग में बी.टेक., एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशनस, जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग, इंग्लिश जर्नलिज्म, हिंदी भाषा तकनीक एवं अनुवाद में बी.ए., बी.सी.ए., बी.बी.ए. (ई-कॉमर्स) और बी.कॉम.(मैनेजमेंट) आदि पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश लिया जा सकता है।

स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों में न्यू मीडिया तथा मीडिया रिसर्च में एमएससी तथा मीडिया बिज़नेस मैनेजमेंट में एमबीए और एमसीए. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी आवेदन आमंत्रित हैं। लाइब्रेरी एवं इनफार्मेशन साइंस के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं।

भोपाल परिसर के इन नियमित पाठ्यक्रमों में रिक्त स्थानों पर “पहले आओ पहले पाओ” (First Come-First Serve) (CLC राउंड) के आधार पर प्रवेश लिया जा सकता है।प्रवेश के लिए मध्यप्रदेश सरकार के पोर्टल एमपीऑनलाइन के माध्यम से दिनांक 30 जुलाई, 2025 रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mcu.ac.in पर जाएँ| प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए एडमिशन 2025-26 पेज पर “आवेदन कैसे करें” पढ़ें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago