Home

स्वास्थ्य मंत्री के गांव में पहली बार दो सुरक्षित प्रसव

सिवान:स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के पैतृक गांव बलिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहली बार दो महिलाओं का संस्थागत प्रसव कराया गया। इससे गांव और अस्पताल में खुशी का माहौल है। पहले प्रसव के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल या सिवान सदर अस्पताल जाना पड़ता था। अब गांव में ही सुरक्षित प्रसव की सुविधा शुरू हो गई है।

सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहले से संस्थागत प्रसव की सुविधा है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह सुविधा दी जा रही है। विभागीय अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर प्रशिक्षित नर्स और विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती कर प्रसव शुरू कराया गया है।

महाराजगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ बिपिन बिहारी सिन्हा ने बताया कि जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और मंत्री मंगल पांडेय के निर्देश पर गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। समय पर इलाज से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। बलिया गांव जैसे दूरदराज इलाकों में प्रसव के लिए बाहर जाना मुश्किल होता था। अब गांव में ही सुविधा मिलने से राहत मिली है।

बलिया एपीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित चंद्र मिश्रा ने बताया कि गांव के गुड्डू प्रसाद की 21 वर्षीय पत्नी रंभा कुमारी और रंजीत मांझी की 31 वर्षीय पत्नी रीना कुमारी का सुरक्षित संस्थागत प्रसव कराया गया। प्रसव से पहले सभी जरूरी जांच कराई गई। चार बार एएनसी जांच आशा कार्यकर्ता और एएनएम ने कराई थी। प्रशिक्षित नर्स की मौजूदगी में प्रसव कराया गया।

डॉ मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित प्रसव के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना जरूरी है। इससे मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आती है। प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी, जन-जागरूकता और सरकारी योजनाओं का प्रचार जरूरी है। प्रसव से पहले और बाद में देखभाल सुरक्षित मातृत्व की दिशा में अहम कदम है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago