बनियापुर(सारण)राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा, दबे-कुचले लोगों की आवाज श्री लालू प्रसाद यादव की 73वें जन्मदिन के अवसर पर आज सारण जिले के बनियापुर प्रखंड स्थित मुस्लिमपुर में ‘गरीब सम्मान दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों गरीबों एवं आम लोगों को भोजन कराया गया। यह आयोजन पार्टी की राज्य कमिटी के निर्देश पर किया गया, जिसमें राजद प्रखण्ड अध्यक्ष व पूर्व मुखिया श्री उमाशंकर साहू, राजद के वरिष्ठ नेता श्री सोहन राय, जेपी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. दिनेश पाल, युवा कार्यकर्ता ओम प्रकाश राय, केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोधार्थी राजेश चंद्रा, सरोज कुमार, रामनाथ राय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह आयोजन राजद के प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा जेपी विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सारण शिक्षक निर्वाचन विधान परिषद के भावी प्रत्याशी प्रोफेसर डॉ लाल बाबू यादव द्वारा किया गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment