Home

35 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सीएम महामाया प्रसाद सिन्हा

पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सांसद

महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के पटेढ़ी गांव में शानिवर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा की 35 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिग्रीवाल शामिल हुए। उन्होंने महामाया बाबू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजिल अर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह धरती धन्य है जहां महामाया बाबू जैसे महान व्यक्तित्व ने जन्म लिया।वर्तमान में महामाया बाबू के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

दशकों पूर्व जिस राजीनीति की कल्पना उन्होंने किया था। वह आज परिलक्षित हो रहा है। सांसद ने कहा कि देश को ऐसे ही ईमानदार व निःस्वार्थ लिगों की जरूरत है। जिसमें हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी खरे उतरे रहें हैं। उनके अगुवाई में कोरोना काल जैसे महामारी में भी देश महाशक्ति बनकर उभरा है।

मोदी के नेतृत्व में लॉक डाउन में भी देश के विकास का रफ्तार कम नहीं हुआ। सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव ने कहा कि महामाया बाबू महान विभूति थे। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके चलते यह धरती हमेशा नमनीय है। कार्यकम के अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने किया। संचालन जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय ने किया। सभा को स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह, जिला पार्षद हरूनी महतो, पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रंजीत प्रसाद, मुखिया शेषनाथ सिंह, पूर्व मुखिया उमेश कुमार शाही, शंभू नाथ सुरोपम, मदन यादव, रमेश उपाध्याय, मनु सिंह, गिरिशदेव सिंह, अजय पटेल, गणेश दत्त शाही, नीरज सिंह, पप्पू कुशवाहा, शशिभूषण सिंह, अभय पांडेय, चंद्रमा पांडेय, विपुल सिंहा, चंचल सिंहा, शक्ति शरण सिंहा व सोनल सिंहा थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago