Former Foreign Minister Sushma Swaraj dies at the age of 67
नई दिल्ली देश के पूर्व विदेश मंत्री व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने निधन हो गया है। भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज को चिंताजनक स्थिति में एम्स में भर्ती कराया गया था। सुषमा स्वराज की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, नितिन गडकरी अस्पताल पहुंच चुके हैं। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी एम्स के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें सुषमा स्वराज की तबियत काफी लंबे समय से खराब बनी हुई थी। इनका हाल ही में किडनी बदला गया था। तब से इनका स्वास्थ्य ख़राब चल रहा था।पिछले कुछ सालों से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी, इसी वजह से उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। सुषमा स्वराज ने करीब तीन घंटे पहले ही आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था।
विदेशों में रह रहे भारतीयों को जब कभी भी परेशानी हुई है तब-तब सुषमा स्वराज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में अम्बाला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले सुषमा स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट में वकालत का काम किया करती थी। साल 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद सुषमा स्वराज को विदेशमंत्री का पद सौंपा गया। इस पद को संभालने के बाद से ही जब कभी भी विदेश में रह रहे किसी भारतीय को मदद की जरूरत पड़ी, सुषमा स्वराज ने हर मुमकिन कोशिश की। उन्होंने कई बार विदेशों में फंसे भारतीयों को सकुशल घर वापसी कराई है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment