Home

पूर्व विधायक डाॅ. अच्युतानंद के समर्थकों का बैठक आहूत किया गया

हाजीपुर(वैशाली)जिले के कृष्णा पार्टी जोन हाजीपुर के परिसर में पूर्व विधायक व भाजपा नेता डाॅक्टर अच्युतानंद सिंह ने समर्थकों के साथ चिंतन बैठक किया।जिसमें बिहार के अलग अलग जिलों के मुख्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी मे हो रहे डॉक्टर सिंह की उपेक्षा का ध्वनि मत से विरोध किया।

वहीं प्रस्ताव लाया गया कि डाॅक्टर अच्युतानंद सिंह अपने हजारों समर्थकों के साथ कोरोना काल के पश्चात एक तिथि निर्धारित कर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का सदस्यता ग्रहण करे। यह प्रस्ताव लोजपा (रामविलास ) के जिला अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच रखते हुए कहा कि पूर्व विधायक के पार्टी में शामिल होने से जिला से राज्य स्तर तक पार्टी मजबूत होगी।

बैठक में अपना विचार व्यक्त करते हुए सुनील चंद्रवंशी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी में पिछले कुछ वर्षों से प्रमुख कार्यकर्ताओं का घोर अपमान किया जा रहा है जिससे हम सभी आहत हैं। पूर्व विधायक डॉक्टर अच्युतानंद सिंह के साथ अपने सैकड़ों समर्थक के साथ लोजपा(रामविलास)की सदस्यता लेने का शपथ लेते हैं।जीविका कैडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा की संघ के संरक्षक होने के नाते पूरी जीविका समूह डॉक्टर सिंह के साथ लोजपा का सदस्यता ग्रहण करने को तैयार हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित जंदाहा प्रखंड के उप प्रमुख श्री राम शरण चौधरी,पंचायत समिति के सदस्य भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष वात्सल्य जी,महनार प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष प्रोफेसर अभय कुमार गोपाल, रसलपुर पंचायत के पंचायत समिति संजय चौधरी,जंदाहा प्रखंड के भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पासवान, महुआ प्रखंड के भाजपा अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विश्वनाथ प्रताप सिंह,मुरारी चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र शेखर सिंह,ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष बबन मिश्रा,महुआ प्रखंड भाजपा महामंत्री निलेश यादव,तुर्की के पूर्व मुखिया शंभू पासवान,पूर्व जिला परिषद सदस्य मुन्ना सिंह,पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह,प्राचार्य नवीन सिंह,शत्रुघ्न दास,डॉक्टर मजहर हुसैन,अमित कुमार सिंह बबलू , गौतम श्रीवास्तव,जदयू महासचिव गौरव मालाकार,विकास सिंह,चंदन सिंह शाका,मोनू श्रीवास्तव,दिनेश महतो,साहेबगंज पैक्स अध्यक्ष, विनय कुमार सिंह,रामप्रवेश राय,मंजय लाल यादव आदि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए एवं डाॅक्टर अच्युतानंद सिंह के लोजपा में जाने का समर्थन किया।डॉक्टर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं विद्यार्थी जीवन से लेकर अब तक भाजपा का निष्ठावान सेवक के रूप में कार्य किया है परंतु कुछ वर्षों से जिस प्रकार से पुराने एवं वरिष्ठ जमीनी कार्यकर्ताओं को न केवल उपेक्षित किया गया है बल्कि उनके अपमानित भी किया गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा के वैशाली जिला के तीन विधायक हैं वह कभी भी भाजपा के कार्यकर्ता नही रहे हैं और ना ही पार्टी के सिद्धांतों से अवगत हैं।मुझे अपने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए भाजपा को छोड़कर लोजपा का सदस्यता लेना पड़ रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन अजीत कुमार ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago