सीवान(बिहार)कोरोना से संक्रमित आरजेडी नेता मो. शराबुद्दीन की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी थी। पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत को अब राजद नेता हत्या बता रहे हैं। सीवान जिले के बसंतपुर के पूर्व विधायक और आरजेडी के वरिष्ठ नेता माणिकचंद राय के पुत्र रविन्द्र राय ने इसे हत्या बताया है और इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल प्रशासन को दोषी बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है।
पूर्व विधायक पुत्र व आरजेडी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र राय ने कहा कि एक साजिश के तहत मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब की हत्या की गयी है। जेल प्रशासन को लेकर भी राजद नेता रविन्द्र राय ने कई सवाल भी उठाए।
उन्होंने कहा कि जब मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब तिहाड़ जेल के अलग वार्ड में थे। तब वहां कोरोना कैसे पहुंचा। जब वे कोरोना संक्रमित हो गये तब उनका इलाज बेहतर हॉस्पिटल में क्यों नहीं कराया गया। अच्छे अस्पताल की जगह शहाबुद्दीन को दीनदयाल अस्पताल में ही क्यों भर्ती कराया गया। एम्स या किसी बड़े हॉस्पिटल में इलाज क्यों नहीं कराया गया। जबकि हाईकोर्ट ने बेहतर इलाज करवाने को कहा था। ऐसा लगता है इसके पीछे कोई बहुत बड़ी साजिस की गयी है।सीवान के पूर्व सांसद और आरजेडी के बाहुबली नेता की कोरोना से मौत की बात कही जा रही है लेकिन यह मौत नहीं बल्कि उनकी हत्या की गयी है। राजद नेता ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment