Home

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा नगर पंचायत क्षेत्र के भरहोपुर गांव में अपने ननिहाल में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बताया गया है कि पररामट्टा, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्थित है और सिडनी महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र सिटी ऑफ पररामट्टा लोकल गवर्नमेंट एरिया का प्रमुख केंद्र है।

समीर पाण्डेय अपने ननिहाल में मामा देवता दुबे के आवास पर पहुंचे थे, जहां भाजपा व लोजपा (रा) नेताओं, बुद्धिजीवियों आदि के द्वारा अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित करने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्र नाथ सिंह, भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मुकेश कुमार सिंह, भाजपा के एकमा नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश, मांझी मंडल के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा, चितरंजन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक कमल कुमार सिंह सेंगर, देवता दुबे आदि अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान आस्ट्रेलिया व भारत के आपसी संबंधों, बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी की आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान समीर पांडेय से मुलाकात करने आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इसी क्रम में एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना ने अपने समर्थकों के साथ भरहोपुर गांव पहुंच कर समीर पांडेय को अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

इस अवसर पर समीर पाण्डेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लगभग 15 वर्षों के बाद एकमा की धरती पर आकर इस प्रकार का स्नेह और सम्मान मिलना उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण है। उन्होंने इसके लिए अपने चाहने वालों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि समीर पाण्डेय परसागढ़ तिवारी टोला निवासी शत्रुध्न पांडेय के पुत्र है, लेकिन उनका अधिकांश समय भरहोपुर गांव में उनके मित्र देवता दुबे के घर बीता है। उन्होंने कहा कि भारतीय पृष्ठभूमि से आने वाले पहले मेयर के रूप में समीर पाण्डेय ने ऑस्ट्रेलिया में न केवल अपना, बल्कि भारत का भी नाम रोशन किया है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भी समीर पाण्डेय के घनिष्ठ संबंध हैं। गांव आगमन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में देवता दुबे, कृष्ण सेवक दुबे, जिला लोजपा (रा) युवा अध्यक्ष विशाल सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वहीं देर रात तक क्षेत्र के लोगों का समीर पांडेय के मुलाकात करने आने का सिलसिला जारी रहा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

5 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago