धोखाधड़ी के मामले चंडीगढ़ पुलिस खोज रही है पूर्व पैक्स अध्यक्ष को
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय को धान खरीद में हुई गबन के मामले में घर पर पुलिस ने छापेमारी कर रविवार गिरफ्तार किया।गिरफ्तार पूर्व पैक्स श्री राय पर वर्ष 2017 में तत्कालीन बीसीओ जीतेन्द्र कुमार चौरसिया ने धान खरीद के मामले में करीब 99 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया था।
इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। एएसआई आफताब आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।ज्ञात हो कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चंडीगढ़ के मोलया थाना में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। जिसको लेकर बीते 2018 के अप्रैल माह में चंडीगढ़ पुलिस ने इनके घर पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की थी। जिसमे नहीं मिलने पर इस्तेहार चिपका कर घरवालों से समर्पण कराने की हिदायत दी थी।थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष को सोमवार को जेल भेज दिया।
मोबाइल छिनने के मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गजियापुर में पिछले साल हुई मोबाइल छिनने के मामले के आरोपित को शनिवार को थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व पुलिस ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित जनता बाजार थाना क्षेत्र के चकदे गांव का निरंजन साह उर्फ बुधन है। गिरफ्तार आरोपित को रविवार को जेल भेज दिया गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment