महाराजगंज(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सिकटिया ग्राम कचहरी के पूर्व सरपंच की उस समय हार्ट अटैक से मौत हो गयी , जब एक मनचले को मारने-पीटने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित कर रहे थे। इस संबंध में बताया जाता है कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव शंकरपुर का एक मनचले युवक के साथ खेदुछपरा गांव की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था ।
सोमवार की रात्री दोनों गांव के किसी सुनसान जगह पर खडे थे।प्रेमी जोड़ों को देख गांव के लोगों को नागवार गुजरा। गांव के लोगों द्वारा बिन शोर शराबे को मामला निबटना चाह रविवार की संध्या लोगों ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में खेदुछपरा स्कूल में घेर लिया और शोर मचाया । देखते – देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। पूर्व सरपंच को भी सूचना मिली। पूर्व सरपंच सह वर्तमान सरपंच कलावती देवी के पति पालबाबू सिंह घटना स्थल पर पहुंचे लोगों के भीड़ का माहौल देख अपने को संभाल नहीं पाए अचानक उनका हार्ट अटैक हो गया। लोग आनन – फानन में सीवान ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment