गांव पहुंचते शव मचा कोहराम
दो माह पूर्व छोटे भाई की बाइक दुर्घटना में हुई थी मौत
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के अरूआ गांव के स्व धर्मनाथ सिंह के चालीस वर्षीय पुत्र राकेश कुमार उर्फ बबलू की मौत गुरुवार की रात वैशाली जिले के महुआ में ट्रक के आमने सामने टक्कर में मौके पर हो गयी । युवक अपने ट्रक को चला कर आ रहा था। बंगाल से ट्रक पर समान लेकर हाजीपुर आ रहा था की रास्ते में यह दर्दनाक घटना हो गई । युवक के चचेरा भाई गुड्डू सिंह ने बताया कि घटना के बाद उसका शव शुक्रवार को एंबुलेंस से घर लाया गया । मृत युवक को दो पुत्र है। जिसमे बड़ा पुत्र अंकुश कुमार सीबीएसई से मैट्रिक का परीक्षा दिया है ।जबकि छोटा पुत्र अंकित कुमार वर्ग आठ में पढ़ाई करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार के देर रात्रि में ही गांव का युवक कमल सिंह जो ट्रक
पर खलासी के रूप में रहता था दुर्घटना की सूचना दी । शुक्रवार के सुबह खलासी ने सदर अस्पताल हाजीपुर से शव को लेकर गांव पहुंचा । शव जैसे ही गांव पहुचा कोहराम मच गया । पत्नी संगीता देवी पति के शव पर दहाड़ मार मार रोने से उपस्थित लोगों के आँखों मे आँसू भर गया था।बता दे कि तीन माह पूर्व मृतक का भाई लॉकडाउन से काम धंधा बंद होने के कारण हरियाणा राज्य के गुरुग्राम से अपाची बाइक से घर के लिए पत्नी पूजा देवी के साथ आने के क्रम में उतर प्रदेश के बस्ती में सड़क दुर्घटना में हो गई थी । उस घटना में पत्नी पूजा सुरक्षित बच गई थी । ग्रामीण उपेंद्र कुमार सिंह,पुष्पेन्द्र सिंह , नरेश सिंह सहित अन्य ग्रामीण पहुंच लोगो को ढाढस दिया
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment