Home

बांसी धाम में सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास, लगेगा गेट

बेतिया:जिले के मधुबनी में प्रसिद्ध बांसी धाम के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने किया। कार्यक्रम मधुबनी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज कठार स्थित बांसी धाम परिसर में हुआ। इस दौरान मिट्टी भराई, पेवर ब्लॉक लगाने, सीढ़ीनुमा घाट, पार्क, शवदाह गृह, शौचालय और गेट निर्माण कार्य की शुरुआत की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि बांसी धाम का महत्व पौराणिक काल से है। मान्यता है कि “सौ बार काशी और एक बार बांसी” के बराबर पुण्य मिलता है। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम की बारात यहां रुकी थी। बारातियों ने स्नान किया था। श्रीराम ने शिवलिंग की स्थापना कर पूजा की थी। हर साल यहां भव्य मेला लगता है।

श्रद्धालु दूर-दूर से आकर स्नान, दान और पूजा करते हैं। बांसी धाम का एक छोर उत्तरप्रदेश में है, दूसरा बिहार में।जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने मधुबनी, भितहां, ठकराहां और पिपरासी प्रखंडों का लगातार भ्रमण किया है। 12 जून 2023 को मधुबनी प्रखंड सभागार में बाढ़ सप्ताह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बांसी धाम के सौंदर्यीकरण की मांग उठाई थी। बताया गया कि यूपी क्षेत्र के बांसी धाम का विकास हो चुका है, लेकिन बिहार क्षेत्र उपेक्षित है। उसी दिन उन्होंने बांसी धाम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए।14 अक्टूबर 2023 को धनहां पंचायत में जनसंवाद के दौरान भी यह मुद्दा उठा।

अपरिहार्य कारणों से कार्य शुरू नहीं हो सका। लेकिन आमजन और जनप्रतिनिधियों की आस्था के कारण यह विषय लगातार प्रेरणा देता रहा। 27 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी ने फिर बांसी धाम का निरीक्षण किया। अधिकारियों को घाट का सीमांकन, साफ-सफाई, रौशनी की व्यवस्था और शवदाह गृह निर्माण के निर्देश दिए।अब मनरेगा से नदी की सफाई और मिट्टी भराई, जिला परिषद योजना से पेवर ब्लॉक, घाट, पार्क, शवदाह गृह, शौचालय और गेट निर्माण कार्य शुरू हुआ है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सुखद क्षण है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की मंशा है कि आमजन सुख-शांति से रहें और उनकी आस्था की पूर्ति हो।उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ और शीघ्र पूरे हों। कहा कि वे समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।

कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण को जल सुविधा और पथ निर्माण प्रमंडल को स्वागत गेट निर्माण का निर्देश दिया गया है।कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद भीष्म सहनी, जिला परिषद अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो, उपाध्यक्ष रेणु देवी, सदस्य सुनैना देवी, प्रमुख विजया सिंह, पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता कुमार रविन्द्र, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार, विनोद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

1 day ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

1 day ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

1 day ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

1 day ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

6 days ago