Home

चार दिवसीय अभियान:किशनगंज में तीसरे दिन 4 हजार से अधिक का टीकाकरण

मैट्रिक परीक्षा से पूर्व अधिक से अधिक किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य

15 से 18 साल के 35 फीसदी किशोरों का हो चुका है टीकाकरण
संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद सावधानी व सतर्कता जरूरी

किशनगंज(बिहार)जिले में मैट्रिक परीक्षा से पूर्व अधिक से अधिक किशोरों के टीकाकरण के उद्देश्य से चार दिवसीय विशेष अभियान के तीसरे दिन जिले में 4 हजार से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। कोरोना का टीका लेने वालों में 15 से 18 साल के किशोरों की भागीदारी अधिक देखी गयी। गौरतलब है कि 15 फरवरी से पूर्व जिले में अधिक से अधिक किशोरों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश पर जिले में 07, 08 , 10 व 12 फरवरी को विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जाना है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। बीते जनवरी माह में जहां जिले में संक्रमण का तीव्र प्रसार देखा गया। वहीं आज नए संक्रमण के मामले नहीं आये हैं। वर्तमान में महज 13 संक्रमित व्यक्ति हैं। इधर कोरोना को लेकर जारी प्रतिबंधों में भी काफी हद तक छूट दी जा चुकी है। कक्षा आठवीं तक के सभी विद्यालय व कोचिंग संस्थानों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित किये जाने का आदेश दिया गया है। जारी प्रतिबंधों में दिये गये छूट के बाद संक्रमण के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जरूरी एहतियाती उपायों पर विचार के लिये सिविल सर्जन की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी।

अभियान के तीसरे दिन 4 हजार लोगों का हुआ टीकाकरण :
अभियान के तीसरे दिन जिले में कुल 4 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। जानकारी देते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि पहले दिन संचालित अभियान के क्रम में 1367 लोगों को टीका का पहला, 2288 लोगों को टीका का दूसरा व 271 लोगों को टीका की प्रीकॉशन डोज लगायी गयी। तीसरे दिन टीकाकरण से जुड़ी उपलब्धि पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के किशोर कोरोना टीकाकरण को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

35 फीसदी से अधिक किशोरों का हो चुका टीकाकरण :
सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने बताया कि जनवरी माह के पहले सप्ताह से जिले में 15 से 18 साल के किशोरों के टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। निर्धारित लक्ष्य 1.46 लाख की तुलना में 55 हजार किशोरों का टीकाकरण हो चुका है। शुरुआती दौर में टीका लेने वाले कुल 4726 किशोर को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। लिहाजा किशोरों के शतप्रतिशत टीकाकरण को लेकर विभागीय स्तर से जरूरी प्रयास किये जा रहे हैं। इस क्रम में मैट्रिक परीक्षा से पूर्व अधिक से अधिक किशोरों के टीकाकरण को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं।

हर मोर्चे पर सतर्क व सावधान रहने की जरूरत :
सिविल सर्जन डॉ किशोर ने कहा कि फरवरी माह में अब तक संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। बावजूद इसके हमें हर एक मोर्चे पर सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना जांच व टीकाकरण के मामले हमें किसी तरह की लापरवाही से बचना होगा। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक प्रखंड वार जांच व टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि जारी प्रतिबंधों में भले छूट दे दी गयी हो। लेकिन संक्रमण की संभावित खतरों को देखते हुए बचाव संबंधी जरूरी उपायों पर अमल करना जरूरी है।

स्कूल व कोचिंग प्रबंधन को अपनाना होगा जिम्मेदार रवैया :
सिविल सर्जन ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिये हमें जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि जिले में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिये हमारी मेहनत का अब असर दिखने लगा है। लोग बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिये आगे आ रहे हैं। उन्होंने स्कूल व कोचिंग संचालकों को बच्चों को नियमित रूप से मास्क के उपयोग व शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिये प्रेरित करने की अपील की।
शत प्रतिशत टीकाकरण प्राथमिकता :
जिला पदाधिकारी डॉ अदित्य प्रकाश ने कहा कि रोग संबंधी किसी तरह लक्षण दिखने पर प्राथमिकता के आाधार पर जांच कराना जरूरी है। उन्होंने पूर्ण टीकाकरण को जरूरी बताते हुए कहा कि कोरोना टीकाकरण के मामले में जिला निरंतर अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर अग्रसर है। अब तक 9.65 लाख लोगों को टीका का पहला व 7.12 लाख लोगों को टीका की दूसरी डोज लगायी जा चुकी है। 9 हजार लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है उन्होंने वंचित इलाकों में सघन अभियान संचालित कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के प्रति विभागीय प्रतिबद्धता जाहिर की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago