पटना:सूबे की राजधानी पटना के दानापुर में दिवाली पर पटाखे छोड़ने को लेकर हुए झगड़े में गोलीबारी की घटना प्रकाश में आई है। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को पीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
मिली खबरों के मुताबिक यह वारदात दानापुर के नया टोला सगुना इलाके में बुधवार सुबह हुई। घायलों में पुतुल देवी, राहुल कुमार (20) व शाहिल(12) और श्रवण कुमार शामिल हैं। किशोर राय ने बताया कि दिवाली की रात पटाखा छोड़ने को लेकर उसका पड़ोसी अजय कुमार से झगड़ा हुआ था।खबरों में बताया गया है की बुधवार सुबह नाली का पानी गली में बहाने लगा। उसे जब बोलने गए तो वो गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसके परिवार वालों ने मिलकर ईंट-पत्थर बरसाए और फिर गोलियां चलाने लगा।महिला पुतुल देवी को सिर में गोली लगी है,जिससे हालत गंभीर बनी हुई है। गोलीबारी के बाद आरोपी का परिवार अपने घर में जाकर छिप गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर से चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment