भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के मिरहाता गांव में गुरुवार को अनिल यादव के घर देर सांध्या में खाना बनाने के समय गैस रिसाव से लगी आग में चार लोग झुलसकर घायल हो गए है।अगलगी के संबंध में घर वालो ने बताया कि संध्या में अनिल यादव की पत्नी प्रमिला देवी खना बना रही थी।तभी गैस के रिसाव से आग लग गई। जिसके कारण सिवनी कुमारी,रंजीत कुमार व पिंकी कुमारी घर में आग से घिर गई।आग लगने पर घरवालों के चीखने के आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों ने पहुचकर घर में घिरे बच्चों को खिड़की को तोड़कर निकाला तथा अग्निशमन को सूचना दिया गया। जबतक अग्निशमन कर्मी आते तबतक स्थानीय लोगों ने मिट्टी गोबर व पानी से आग पर काबू पा लिया।
आगलगी में घर में रखे 40 हजार रुपया सहित घर में रखे लाखों रुपये की सम्पति जलकर खाक हो गया।घायल लोगों का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया।शुक्रवार की सुबह में परमानन्द एसपी ग्रामीण वितरक को सूचित किया गया जिसपर कर्मियों ने पहुचकर सिलिंडर को बुझा कर लाया गया। सीओ को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, थानेश्वर मांझी,कालीचरण प्रजापति, मुकेश राम,संजय राय,वीरेंद्र कुशवाहा, ध्रुप सिंह आदिइस संबंध में सीओ युगेश दास से बात करने पर बताया कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर जांच कर प्रतिवेदन मंगा गया है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment