Home

हकेवि में विद्यार्थियों के लिए चार सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा चार सप्ताह का ग्रीष्मकालीन पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद; भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), कोलकत्ता; अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली व डॉ. राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के सहयोग से एम.लिब. के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के विषय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से विद्यार्थियों को पुस्तकालयों के व्यावहारिक ज्ञान को जानने-समझने में मदद मिलेगी।

विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 27 जून से 27 जुलाई, 2022 तक चार सप्ताह का ग्रीष्मकालीन पुस्तकालय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईआईएम अहमदाबाद के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. बांका बिहारी चंद,श्री मल्लिकार्जुन डोरा, श्री एम. इलियाराजा,सुश्री आशा देसाई, श्री विरल कुमार नविक विशेषज्ञ के रूप में सम्मिलित हो रहे हैं। प्रो. गुप्ता ने बताया कि श्री मल्लिकार्जुन डोरा ने विक्रम साराभाई पुस्तकालय, आईआईएम,अहमदाबाद की केस स्टडी के माध्यम से पुस्तकालय की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने पुस्तकालय संग्रह,वीएसएल आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में डॉ. बांका बिहारी चंद ने कौशल विकास के महत्त्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया और बताया कि कौशल विकास के माध्यम से किस प्रकार से सफल पेशेवर बनने में मदद मिलती है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago