भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के अरूआ गांव में बुधवार को अहले सुबह करीब दो बजे आर्केस्ट्रा देख रहे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।जिसमे मृत युवक के आरोपी दोस्त छोटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया।ज्ञात हो की मृत युवक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र हमीदपुर गांव के जगमोहन दुबे के पुत्र कुंदन कुमार था।
मृतक अपने दोस्त छोटू कुमार के बहन की ननद की शादी में शामिल होने के लिए अरूआ गांव आया था।युवक के हत्या के मामले में मृतक के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराया है।जिसमे गिरफ्तार आरोपी दोस्त छोटू कुमार का बहन के ननद का पुत्र सारण जिला के मसरख थाना क्षेत्र के गनौली निवासी सुभम तिवारी सहित पांच को आरोपित किया है।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया की आरोपित दोस्त छोटू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजने के साथ ही साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment