Home

पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध से अपराध पर रहता है नियंत्रण- थानाध्यक्ष

महाराजगंज प्रखंड (सीवान) शहर मुख्यालय स्थित बोर्ड मिडिल खेल के मैदान में रविवार को सात दिवसीय पुलिस पब्लिक मैत्रीपूर्ण साप्ताहिक “खेलो बिहार पुलिस के साथ” खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराजगंज थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने किया। पुलिस पब्लिक मैत्रीपूर्ण सप्ताहिक खेल प्रतियोगिता मे क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में महुआरी पब्लिक बनाम पुलिस के बीच 12 ओवर का टूर्नामेंट खेला गया। पहली पाली में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए महुआरी पब्लिक की टीम ने कुल 12 ओवर में चार विकेट खोकर 178 रन बनायें। वहीं महुआरी टीम के जवाब में बल्लेबाजी करने पहुंची पुलिस की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 130 रन में ही सिमट कर रह गई।

इस प्रकार महुआरी पब्लिक की टीम ने 48 रनों से पुलिस की टीम को मात दिया।  थानाध्यक्ष मनीष कुमार साहा ने बताया कि पुलिस पब्लिक मैत्रीपूर्ण साप्ताहिक चलने वाले इस कार्यक्रम में खेलो बिहार पुलिस के साथ,जल जीवन हरियाली, लहू हमारा जन सेवा में साथ के कार्यक्रम के तहत फुटबॉल,क्रिकेट मैच का आयोजन के साथ-साथ अलग-अलग तिथियों में परिवार परामर्श केंद्र, जनशिकायत शिविर के अंतर्गत भूमि विवाद निपटारा,पुलिस द्वारा बच्चों को पढ़ाना एवं बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा बच्चों के बीच कॉपी किताब आदि का वितरण किया जाएगा।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago