बनियापुर (सारण) बनियापुर में प्रखड में विश्वव्यापी महामारी कोरोना से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू शत प्रतिशत सफल रहा।आम जनता पर व्यापक असर रहा और कही शहर से गाव तक एक भी व्यक्ति घर से नही निकला ।लोग जरूरत की सारी सामग्री एक दिन पूर्व ही इकट्ठा कर लिए थे।आपको बता दूँ कि पुछरी बाजार सहाजितपुर बनियापुर पैग़म्बरपुर खाकी मठिया टेढ़ीघाट सहित सभी बजारे दिनभर पूरी तरह बन्द रही।वही एनएच 331छपरा मलमलिया , जनता बाजार पैग़म्बरपुर ,सहित सभी ग्रामीण सड़को पर एक साईकिल से लेकर बाइक छोटी बड़ी गाड़िया दिखाई नही दिए।वही मेडिकल स्टोर खुले देखे गए।इधर इस जनता कर्फ्यू पर अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम बन्दी के बावजूद कही किसी तरह की अनहोनी की खबरों पर नजर बनाए हुए अपने दफ्तर में देखे गए।
जनता कर्फ्यू पर जद यू राज्य परिसद सदस्य वीरेंद्र ओझा ने आम जनमानस को अपने घरो में रहने की अपील करते जनता कर्फ्यू सफल बनाने ,कोरोना वायरस से बचने का आग्रह किया था।जिला पार्षद गीतू सिंह ने जन मानस से कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने भीड़ से दुरी बनाने की अपील की थी।वही इधर भाजपा नेता शशिभूषण सिंह पूर्व मुखिया श्रवण महतो रविन्द्र राम शिक्षक नेता विनोद राय अजीमुल्लाह अंसारी इंद्रजीत महतो जिला पार्षद ओमप्रकाश गिरी जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज अख्तर आदि दर्जनों समाजिक कार्यकर्ताओ ने इस महामारी से बचने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment