Home

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए फलदार पौधे: स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज

छपरा:पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को शहर के प्रतिष्ठित रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में फलदार पौधे लगाए गए। उक्त संस्था की संस्थापिका डॉ. अंजू सिंह और आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज ने संयुक्त रूप से की।

रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ने मातृत्व के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ- साथ पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने का संदेश दिया है। कार्यक्रम में आम, अमरूद, नींबू और बेल जैसे फलदार पौधों का चयन किया गया, जो न केवल पर्यावरण को संजीवनी प्रदान करेंगे बल्कि आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को भी दीर्घकालिक लाभ पहुंचाएंगे। संस्था की सराहना करते हुए स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज ने कहा कि यह कार्य न केवल आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा हुआ है, बल्कि प्रकृति और समाज के प्रति हमारे कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।

वहीं संस्था की संस्थापिका डॉ. अंजू सिंह ने कहा कि हमारी मां हमें जीवन देती हैं, और एक पेड़ भी जीवनदायिनी ऑक्सीजन देता है। इस अभियान के माध्यम से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों से अपील करते हैं कि वह अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान पर्यावरणीय चेतना को जनमानस तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को हरियाली और स्वास्थ्य का उपहार देगा। इस अवसर पर मणि शाही, प्रीति शाही, अनु भारती, ज्योति भारती, अफसाना खातून, आराध्या शाही, पलक कुमारी, सद्दाम हुसैन और अरिजीत सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

9 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

9 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

10 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

10 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago