Home

एफएलसी जांच में आयोग के निर्देशों का पूरा पालन

छपरा:सारण में ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का कार्य पूरी तरह आयोग के निर्देशों के अनुसार हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के सचिव एसके मिश्रा और केरल के डिप्टी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमिष टी ने शनिवार को इसका निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी आयोग की ओर से सारण के लिए प्रेक्षक के रूप में नियुक्त हैं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंट्री गेट पर डीएफएमडी की कार्यशीलता, फ्रिक्सिंग, मोबाइल जमा केंद्र और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। खुद अपनी एंट्री लॉगबुक में इंट्री दर्ज की। रजिस्टर में तारीख, लोगों की संख्या और आने-जाने का समय देखा। सीसीटीवी की व्यवस्था का भी गहन निरीक्षण किया। यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई ब्लैक स्पॉट न हो। पुराने सीसीटीवी फुटेज को भी रैंडम समय पर जांचा।

फायर अलार्म, अग्निशामक यंत्र, शौचालय, पीने का पानी, चाय-नाश्ता जैसी सुविधाओं को देखा। एफएलसी हॉल की सफाई, रोशनी और हवा की व्यवस्था को संतोषजनक पाया। तकनीकी जांच के दौरान मशीनों की सफाई यूनिट में जाकर खुद देखा। इस्तेमाल हो रहे केमिकल की जांच की कि वह आईएसओ प्रोफाइल एल्कोहल है या नहीं।

एफएलसी से पहले मशीनों की पीएफएलसी यूनिट में जांच प्रक्रिया को देखा। एसएलयू से वीवीपैट में सिम्बल लोडिंग और सभी यूनिट को जोड़कर मॉक वोटिंग की प्रक्रिया को परखा। मॉक वोटिंग के दौरान सभी बटन पर छह-छह वोट डालकर सिम्बल की प्रिंटिंग देखी गई या नहीं, यह भी पूछा। 96 वोटिंग पूरी होने के बाद पर्चियों की गिनती कर उन्हें उसी समय श्रेडिंग मशीन से काटा गया।

एफएलसी ओके मशीन की ईएमएस पोर्टल पर स्कैनिंग की जांच की। ठीक और खराब मशीनों को अलग-अलग वेयरहाउस में रखने की व्यवस्था देखी। पीएफएलसीयू से रैंडम तरीके से ईवीएम और वीवीपैट की ओके और रिजेक्शन की जांच की।

करीब तीन घंटे के निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारियों ने सारण की व्यवस्था को अत्यंत संतोषजनक और सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इसकी रिपोर्ट आयोग को 45 बिंदुओं के एनेक्चर 14 में भेजी जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल, नोडल पदाधिकारी रवि प्रकाश और डीपीआरओ रतन परवेज मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago