बिहार:राजधानी पटना के गांधी मैदान के समीप आईएमआई हॉल में गण सुरक्षा पार्टी के तत्वधान में आज के दिन को आम से खास बनाते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंजू कुमारी चौहान ने शासक बनो दिवस के रूप में अपना जन्म दिन मनाया। गोपालगंज जिला अंर्तगत एक गरीब परिवार में जन्मी युवती ने सूबे में एक अलग पहचान बना चुकी जिन्हे “आयरन लेडी” भी कहा जाता है।मंजू चौहान राज व समाज कि लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। वही अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जहां केंद्र सरकार आजादी अमृत महोत्सव मना रहा है।
ये महोत्सव सिर्फ पूंजीपतियों के लिए हैं।जबकि मध्यम व निचले स्तर के लोगो के लिए जहर है।सभा को संबोधित करते हुए कोकराझार असम से निर्दलीय सांसद एवं पार्टी के संरक्षक श्री नव कुमार सरनिया ने जल जमीन जंगल एवम सत्ता में हिस्सादारी के लिए पार्टी पूरे देश में काम कर रही है। और आगामी लोकसभा चुनाव में 100 अधिक सीटों पर अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाने का फैसले लिया है।इस अवसर पर बहुजन बंधु सह राजसभा के पूर्व सांसद विनोद नायक,जयनाथ चौहान,श्रवण कुमार महतो,विनोद दास,पवन कुमार कुशवाहा,किरण देवी, विश्वकर्मा शर्मा,कमलेश चौहान, डॉ. फीरोज बादल, धर्मेंद्र बैठा, प्रदीप महतो, मो. चांद,सत्येंद्र रजक, अमित तांती समेत सैकड़ो कार्यक्रता मौजुद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment