Categories: Home

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ‘गांधी शोध केंद्र’ की होगी स्थापना

प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्री बृज किशोर सिंह ने ‘गांधी शोध केंद्र’ की स्थापना हेतु दिया एक लाख रुपया

मोतिहारी(बिहार)महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में राष्ट्रपिता के दर्शन, कृतित्व एवं विचारों के विभिन्न आयामों का अध्ययन और अनुसंधान के लिए ‘गांधी शोध केंद्र’ की स्थापना होगी। जिसकी घोषणा विश्वविद्यालय के चाणक्य परिसर में महात्मा गांधी जी के मूर्ति अनावरण के अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने की। विश्वविद्यालय द्वारा इस संबंध में आदेश भी जारी की गई है। ‘गांधी शोध केंद्र’ विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान संकाय के अंतर्गत संचालित होगा।

यह प्रसन्नता की बात है कि ‘गांधी शोध केंद्र’ की स्थापना के लिए प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्री बृज किशोर सिंह जी ने एक लाख रुपये* विश्वविद्यालय को दिए हैं। इस बात की घोषणा श्री सिंह ने गांधी जी के मूर्ति अनावरण के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधन में की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक श्री बृज किशोर सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में ‘गांधी शोध केंद्र’ की स्थापना से गांधी के विचारों एवं नीतियों को जानने एवं समझने में मदद मिलेगी, साथ ही इससे विशेषकर युवाओं में गांधी के प्रति समझ विकसित होगी।
गांधी शोध केंद्र की स्थापना से विश्वविद्यालय डीएसडब्ल्यू प्रो. आनंद प्रकाश, समाज विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजीव कुमार, प्रो. आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रो. पवनेश कुमार, प्रो. सुनील महावर, डॉ. एम. विजय शर्मा, डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. प्रीति बाजपेयी आदि शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago