बेगूसराय(बिहार)बड़ी खबर मिल रही है बेगूसराय से जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया है।खबरों में बताया जा रहा है एक कोचिंग की आड़ में परीक्षा में सेटिंग का धंधा कई दिनों से चलाया जा रहा था। वहीं मौके से कई वॉकी-टॉकी, कई प्रवेश परीक्षा पत्र और कैश रूपये बरामद हुए है।मामला छौराही थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां एकंबा डीही गांव में कोचिंग की आड़ में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मौके से गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से 33 पीस वॉकी टॉकी, 33 वॉकी-टॉकी डिवाइस,16 ब्लूटूथ, 136 प्रवेश परीक्षा पत्र, 2 लाख नगद रुपए बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि गिरोह का सरगना सुनील कुमार है जो फिजिकल अकैडमी कोचिंग की आड़ में यह धंधा चला रहा था।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment