Home

सरकारी योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,करोड़ों की संपत्ति बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

सारण:जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर में एक संगठित ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए स्थानीय पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को एन.जी.ओ. सदस्य बताकर इंदिरा आवास योजना एवं लोन पास कराने के नाम पर गरीब महिलाओं से जेवरात उतरवाकर ठगी करते थे।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 24 जुलाई को जलालपुर थाने को सूचना मिली कि दो व्यक्ति महिलाओं से उनके जेवर उतरवाकर फोटो खींचने के बहाने ठगने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी कर दोनों संदिग्धों को मौके से हिरासत में लिया।एसएसपी सारण डॉ.कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों – मुकेश कुमार एवं राकेश कुमार, पिता- शिवनाथ राम, निवासी नकाश चौक, श्रीरोड, थाना नगर, जिला वैशाली – ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से महिलाओं को सरकारी योजनाओं के नाम पर फंसा कर उनके जेवरात एवं नकदी ठगते रहे हैं। इनका गिरोह विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय था।

पिछले आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में कुल 7 मामले दर्ज हैं, जिनमें IPC और BNSS की गंभीर धाराओं में मुकदमे चल रहे हैं। जिन प्रमुख मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आई है वे इस प्रकार हैं:जिसमें जलालपुर थाना कांड सं.67/25,101/25,अवतारनगर थाना कांड सं. 130/25,मढ़ौरा थाना कांड सं. 489/25,गड़खा थाना कांड सं. 411/25।वही दरियापुर और पुनपुन थाना में पूर्व के ठगी व चोरी के मामले दर्ज है।


बरामद संपत्ति
पुलिस की विशेष टीम (SIT) द्वारा की गई छापेमारी में भारी मात्रा में संपत्ति जब्त की गई है:जिसमें 808.31 ग्राम सोने के आभूषण,1060.10 ग्राम चांदी के आभूषण,₹53.30 लाख नकद,एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

विशेष टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा
इस सफल ऑपरेशन में शामिल SIT टीम – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा; अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर; थानाध्यक्ष, जलालपुर; जिला आसूचना इकाई, सारण तथा अन्य पुलिसकर्मी – को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

सामाजिक अपील
पुलिस प्रशासन ने आम जनता, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी द्वारा सरकारी योजना, लोन या फोटो लेने के बहाने की बातों में न आएं। ऐसे संदिग्ध व्यक्ति दिखें तो तुरंत 112 या स्थानीय थाना को सूचित करें।पुलिस गिरोह के दोनों सदस्यों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने के लिए न्यायालय से अनुरोध करेंगी। पुलिस द्वारा इस तरह के मामलों में लगातार सतर्कता बरती जा रही है और आम जन को जागरूक करने का भी अभियान चलाया जा रहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago