Home

सारण, सिवान और गोपालगंज में लूट करने वाला गैंग पकड़ा

गोपालगंज:बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने 30 मई की रात सत्तर घाट के पास से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने 6 मई को बाइक चोरी और 19 मई को लूट की वारदात को कबूला। दोनों घटनाएं बैकुण्ठपुर थाना क्षेत्र में हुई थीं।

गिरफ्तार युवकों ने सारण और सिवान जिले में हुई 9 अन्य लूट की घटनाओं में भी शामिल होने की बात मानी। उनकी निशानदेही पर दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं। इसके अलावा एक और आरोपी सद्दाम हुसैन को भी पकड़ा गया। सद्दाम की निशानदेही पर 19 मई की रात पकड़ी मोड़ के पास से लूटी गई होंडा साइन बाइक भी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में विवेक कुमार, पिता वीरेन्द्र राय, निवासी मुंजा बखरी, थाना बैकुण्ठपुर, कमलेश कुमार, पिता बबन राय, निवासी टोटहॉ जगदीशपुर, थाना पानपुर, जिला सारण, चंदन कुमार, पिता हिरामन राय, निवासी मुंजा बखरी, थाना बैकुण्ठपुर, जिला गोपालगंज और सद्दाम हुसैन, पिता रोजदिन मियां, निवासी खजुरी, थाना पानपुर, जिला सारण शामिल हैं।

पुलिस ने चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें तीन घटनाओं में इस्तेमाल हुईं और एक लूटी गई बाइक है। साथ ही दो देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं। चारों आरोपियों का आपराधिक इतिहास गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों में रहा है। पुलिस इनके पुराने मामलों की जांच कर रही है।

कमलेश कुमार बैकुण्ठपुर थाना कांड संख्या 111/24, दिनांक 15 अप्रैल 2024, धारा 414, 471, 467, 468, 34 भारतीय दंड संहिता में भी वांछित है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago