Home

पौष मास अमावस्या पर सोनपुर के वंदना घाट पर हुआ गंगा आरती

छपरा(सारण)माँ तारा सेवा निधि कौनहारा महातीर्थ हरिपुर वैशाली द्वारा त्रिवेणी महाआरती कि भव्य प्रस्तुती पौष मास अमावस्या के उपलक्ष्य में शुक्रवार के शाम भारत बंदना घाट सोनपुर में विद्वान पंडितो द्वारा शंख ध्वनि, झाल नगारे के साथ गंगा आरती किया गया। यह आरती प्रत्येक पुर्णिमा के कोनहारा घाट महा तीर्थ हरिपुर एवं प्रत्येक अमावस्या भारत बंदना घाट सोनपुर में विगत कई वर्षों से होते आ रही है। हरि और हर के पावन भूमि हरिहरक्षेत्र की महिमा वेदों पुराणों में वर्णित है।

हरिहर क्षेत्र पुण्य भूमि के उत्थान के लिए संकल्पित माँ तारा सेवा निधि के संरक्षक महाकाल बाबा के नेतृत्व में बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर जनमानस में त्रिवेणी संगम की महत्ता से अवगत कराया जा रहा है। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रद्धालूओं ने महाआरती का दर्शन कर मंत्र मुग्ध हो उठे। वैदिक मंत्रों की जयघोष शंख ध्वनि से पुरा हरिहरक्षेत्र तरंगित हो उठा।

हरिहरक्षेत्र में गंगा आरती का नजारा बनारस,और हरिद्वार जैसा दिख रहा था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय जनमानस की भूमिका अत्यंत ही सराहनीय रहा साथ ही आचार्य अनिल, अर्जुन, अविनाश, किशन, कुंदन, राजा, मुकेश, रौशन, विपीन, कुंदन, आदित्य एवं समाजसेवी लाल बाबू पटेल ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। धर्म की जय हो,अधर्म का नाश हो। हरिहरक्षेत्र का उद्धार हो काशी और हरिद्वार बनेगा जैसे ओजस्वी जयघोष के साथ  गंगा महाआरती का समापन हुआ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago