नवादा(बिहार)जिले में 14 वर्षीय एक नाबालिग से गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती शनिवार शाम अपने दादा के साथ मार्केट से खरीदारी कर घर लौट रही थी। घर वापस आने के दौरान छह लोगों ने उठा लिया और सकरी नदी किनारे झाड़ी में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से रेप किया। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसोती गांव गैंगरेप की खबर इलाके में सनसनी की तरह फैल गई।
परिवार के लोगों ने थाने में इंसाफ की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने शनिवार की रात्रि में विष्णु नगर गांव में छापेमारी कर सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया।
खबर के अनुसार पुलिस ने छापेमारी कर रेप के सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें से 4 आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले में आगे की कार्रवाई में लगी है।
खबरों में बताया जा रहा है की युवती शाम में घर लौट रही थी, तभी उसके साथ दरिंदो ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उसने 6 लोगों पर आरोप लगाया है। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों गिरफ्तारी कर लिया है।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment