Home

घर घर से कचरा संग्रहण व्यवस्था को और मजबूत किया जायेगा – नगर आयुक्त

नवनियुक्त आयुक्त एवं प्राधिकारी दिनेश कुमार यादव ने पदभार ग्रहण किया

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान)घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और बेहतर किया जायेगा तथा प्रयास रहेगा कि शहर में कही भी कचरे के ढेर दिखाई नही दे। इसके लिये कचरा ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को मजबूत किया जायेगा। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के आयुक्त एवं प्राधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त के तौर पर अपनी प्राथमिकताएं बताई।

जागरूकता और सख्ती से कोविड पर काबू पायेंगे-
उन्होंने कहा कि आमजन को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के लिये निगम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिन लोगों द्वारा गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया जायेगा उनके खिलाफ चालान की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिये सैनेटाईजेशन एवं मौसमी बीमारियों को देखते हुये दवाओं का छिड़काव शहर भर में नियमित रूप से करवाया जायेगा।

नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आमजन को छोटे-छोटे कामों के लिये चक्कर नहीं लगाने पड़े। इसके लिये शिकायत निस्तारण प्रणाली एवं ऑनलाईन सिस्टम को मजबूत किया जायेगा। निगम के राजस्व में वृृद्धि के लिये यूडी टैक्स, लीज संग्रहण आदि कामों का बेहतर प्रबंधन किया जायेगा। हमारा प्रयास ऎसी व्यवस्था विकसित करने का रहेगा कि निगम को ज्यादा से ज्यादा टैक्स भी मिले और आमजन को परेशानी भी न हो।

सफाई कर्मचारी सबसे मजबूत कड़ी-
नवनियुक्त आयुक्त श्री यादव ने सफाई कर्मचारियों के कार्य की प्रश्ांसा करते हुये कहा कि सफाई कर्मचारियों ने लॉक डाउन के दौरान बेहतरीन काम किया है। जिसके लिये वे धन्यवाद के पात्र हैं। उनके सहयोग से हम आगे भी पूरी कर्मठता के साथ काम करेगे और जयपुर शहर को स्मार्ट और क्लीन शहर बनायेगे। सफाई कर्मचारियों को मेन हॉल या सीवर चैम्बरों में नहीं उतरना पड़े इसके लिये निगम की मशीनरी का बेहतर इस्तेमाल किया जायेगा।

इससे पूर्व निवर्तमान आयुक्त विजयपाल सिंह ने नवनियुक्त आयुक्त दिनेश कुमार यादव को पदभार ग्रहण करवाया। कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष कोमल यादव महामंत्री प्रभात गोस्वामी एवं अन्य कार्मिकों ने साफा एवं माला पहनाकर आयुक्त दिनेश कुमार यादव, आयुक्त नगर निगम जयपुर हैरिटेज लोकबन्धु एवं निवर्तमान आयुक्त विजयपाल सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किये।

इसके बाद ईसी हॉल में आयोजित बैठक में अतिरिक्त आयुक्त अरूण गर्ग ने पॉवर पाइन्ट प्रजेंटेशन के माध्यम से निगम की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी उपायुक्त एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे #Jaipur #Rajasthan

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago