दिल्ली:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), खड़गपुर द्वारा गेट एग्जाम 2022 का परिणाम इसी सप्ताह के दौरान कल, 17 मार्च 2022 को घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आईआईटी खड़गपुर द्वारा परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के गेट 2022 स्कोर कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, उम्मीदवार अपना गेट स्कोर कार्ड 21 मार्च 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे।
परिणाम चेक करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, gate.iitkgp.ac.in पर क्लिक करें।
इस वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक पर क्लिक करें।
फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना लॉग-इन आइडी व पासवर्ड भरकर सबमिट करना है।
इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
उम्मीदवार इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।
आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें
गेट रिजल्ट 2022 का परिणाम घोषित होने के साथ ही साथ पेपर के लिए गेट 2022 कट ऑफ लिस्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आगे की प्रवेश प्रक्रिया विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निर्धारित इसी कट ऑफ लिस्ट के आधार पर आयोजित की जाएगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे GATE 2022 के रिजल्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment