Home

मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होने से गया कोडरमा रूट बाधित,कई ट्रेन के रूट परिवर्तन


पटना:बिहार में मालगाड़ी दुर्घटना ग्रस्त होने से बुधवार को गया-कोडरमा रूट बाधित हो गया है। पूर्व मध्य रेलवे ने इस रूट से गुजरने वाली 13 एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया है। वहीं, कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित गुरपा घाटी स्टेशन के पास दिलवा में बुधवार सुबह कोयले से लदी मालगाड़ी के ब्रेक फेल होने के बाद 55 डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। इससे तीनों रेलवे ट्रैक पर मलबा पड़ा है। उसे हटाने में कई घंटे लग जाएंगे। जब तक मलबा साफ नहीं होता, तबतक इस रूट पर आवागमन बाधित रहेगा।

पूर्व मध्य रेलवे ने जिन ट्रेनों का रूट परिवर्तन किया है वो ये हैं-

1. हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 12381 ट्रेन आसनसोल-झाझा, पटना डीडीयू के रास्ते जाएगी
2. कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 12151 ट्रेन आसनसोल-झाझा, पटना-डीडीयू होकर जाएगी
3. पटना-रांची एक्सप्रेस 12365 ट्रेन गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते जाएगी
4. कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 12319 आसनसोल-झाझा, पटना-डीडीयू होकर
5. बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस 12260 ट्रेन गया-किऊल-झाझा के रास्ते
6. अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 12988 ट्रेन गया-किऊल-झाझा के रास्ते
7. नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस 12382 गया-किऊल-झाझा के रास्ते
8. आनंद विहार- हल्दिया एक्सप्रेस 12444 डीडीयू-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते
9. नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस 12802 वाया डेहरी ऑन सोन-गढवा रोड-बरकाकान-मुरी
10. जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 13152 ट्रेन गया-किऊल-झाझा के रास्ते
11. हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस 18626 ट्रेन चंद्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा-किऊल-दिनकर ग्राम सिमरिया होते हुए
12. पूर्णिया कोर्ट -हटिया एक्सप्रेस 18625 ट्रेन गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची होते हुए
13. पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 12801 ट्रेन राजाबेरा-भंडारीडीह-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन के रास्ते।

इन ट्रेनों का आंशिक समापन-

1. वाराणसी आसनसोल एक्सप्रेस का गया में आंशिक समापन किया गया है
2. धनबाद-डेहरी सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस 13305 एक्सप्रेस का आंशिक समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो में 
3. आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस 13553 का धनबाद में आंशिक समापन
4. गया-आसनसोल एक्सप्रेस 13546 टनकुप्पा में आंशिक समापन

स्रोत:हिंदुस्तान

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago