हाजीपुर(वैशाली)जिले से सटे सोनपुर प्रखंड के सबलपुर स्थित हनुमान नगर के संकट मोचन मंदिर में बिहार सरकार के भूतत्व एवं खनन मंत्री जनक राम का आगमन हुआ।मंत्री ने सबसे पहले संकट मोचन हनुमान जी को नमन किया फिर मंदिर प्रांगण में बन रहे विभिन्न कार्ययोजना की जानकारी ली।
उक्त अवसर पर धर्मजागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार जी ने उन्हें बुके देकर सम्मानित किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार मिलने की संभावनाएं बढ़ रही है।बिहार में जीएसआई सर्वे ऑफ इंडिया जो काम कर रही हैं।जिससे जो रिपोर्ट मिली हैं उसमे बिहार में सर्वाधिक सोना 44% जमुई सोनो प्रखंड में प्राप्त हुआ है। जबकि औरंगाबा की धरती से क्रोमियम निकेल प्राप्त हुआ है।वहीं गया कि धरती से पोटाश प्राप्त हुआ है।
आने वाले दिनों में जैसे-जैसे रोजगार सृजन होगा वैसे ही बेरोजगारों को रोजगार मिलेगी और देश में बड़ी-बड़ी कंपनियां बिहार में आएगी।केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार देश व राज्य प्रगति की ओर बढ़ रही है।इस मौके पर भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट,भाजपा सारण जिला उपाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा,डॉक्टर अवधेश कुमार,आशुतोष कुमार,प्रमोद सिंह सहित समन्वय के कई पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment