Home

पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान महेन्द्र नाथ हॉल्ट स्टेशन पर गिरकर युवती घायल

एकमा/रसूलपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- सीवान रेलखंड में रसूलपुर में स्थित महेन्द्र नाथ हॉल्ट स्टेशन पर 05242 डाउन थावे पचदेवरी- सोनपुर पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरकर लाकठ छपरा गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह की पुत्री अनुभा सिंह घायल हो गई। बताया जाता है कि पैसेंजर ट्रेन के गार्ड ने चलती ट्रेन से युवती को गिरते हुए देखा और ड्राइवर से इमरजेंसी ब्रेक लगाव कर ट्रेन को रोकवा दिया।तत्पश्चात यात्रियों के सहयोग से ट्रेन के गार्ड ने घायल युवती को उपचार हेतु ट्रेन से लाकर एकमा स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात आरपीएफ व जीआरपी को सौंप दिया।

बताया जाता है कि आरपीएफ के एचसी महबूब खान, हवलदार पासवान व जीआरपी के रणजीत सिंह यादव ने निजी वाहन से घायल युवती को लाकर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. गुंजन कुमार व डॉ. इरफान अहमद ने घायल युवती को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस अनहोनी घटना की जानकारी मिलने पर एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंची घायल युवती की माता रमावती देवी ने ट्रेन के गार्ड, ड्राइवर व पुलिस कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।फिलहाल घायल युवती का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार घायल युवती खतरे से बाहर है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago