Home

इदरीसिया दर्जी को अविलंब सत्ता में भागीदारी दो : भारती

मार्च में विशाल इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन होगा : लाल मोहम्मद

हाजीपुर(वैशाली)इदरीसिया (दर्जी) फेडरेशन वैशाली के तत्वावधान में हाजीपुर शहर के बागमली स्थित लाल मोहम्मद के निजी आवास पर इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गयि।जिसकी अध्यक्षता वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के उत्तर बिहार के अध्यक्ष लाल मोहम्मद इदरीसी व संचालन मोहम्मद शाहनवाज अता ने की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अली इमाम भारती ने संबोधित करते हुए कहा वैशाली जिला लोकतंत्र की धरती है।इसी धरती से इदरीसिया दर्जी की लड़ाई तेज हुई थी।इस धरती के साथियों की कुर्बानी की देन है कि पूरे बिहार में इदरीसी दर्जी बिरादरी को आरक्षण के तहत एनेक्चर 1 का दर्जा वर्ष 1997 में मिला।अब किसी साजिश के तहत इस जाति को बिहार के जाति सूची 2023 में सिर्फ इदरीसी लिखा गया है।जिससे इस जाति के लोगों को काफी नुकसान पहुंचाने की कोशिश है।हम किसी हाल में इसको नहीं होने देंगे।इसके लिए जो भी लड़ाई लड़नी होगी हम लड़ने को तैयार हैं।श्री भारती ने कहा कि आगामी महीनों में इदरीसिया दर्जी फेडरेशन के बैनर तले पटना में बहुत बड़ा सम्मेलन कर सरकार को हम अपनी ताकत दिखाएंगे।आप सभी लोगों से आग्रह है कि इदरीसी दर्जी जाति के गांव गांव जाकर लोगों को जगाने की जरूरत है।इस अवसर पर अली इमाम भारती ने बिहार सरकार से इदरीसी दर्जी जाति को आरक्षण सूची में इदरीसी(दर्जी)लिखने,बिहार सरकार द्वारा वर्षों से गठित दर्जी आर्टिजन विकास समिति को अविलंब जमीन पर उतारने व सदियों से उपेक्षित इदरीसी दर्जी को सत्ता में भागीदारी देने समेत अन्य मांग की।वहीं मोहम्मद अमजद अली इदरीसी महनार,मोहम्मद हबीब इदरीसी भिखनपुरा बिलट चौक,मोहम्मद मोजीम इदरीसी गंज महनार,इंसाफ मंच वैशाली के जिलाध्यक्ष राजू वारसी महुआ,मोहम्मद जमशेद आलम जन्दाहा,गुलाम मुस्तफा उर्फ मुन्ना राजापाकर,वीर अब्दुल हमीद इदरीसी फाउंडेशन पटना के प्रमंडलीय अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल आलम अंसारी,मोहम्मद शर्फुद्दीन पटना,मोहम्मद शकील अख्तर पटना,अब्दुल कलाम हाजीपुर,मोहम्मद शाहनवाज उर्फ अफरोज मुजफ्फरपुर आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मास्टर मोहम्मद असलम इदरीसी,जैनुल आबेदीन महुआ,मोहम्मद जहांगीर एडवोकेट मोहिउद्दीन नगर,मोहम्मद आसिफ अता जन्दाहा,मोहम्मद मजहर रजासन,मोहम्मद नूर आलम हाजीपुर,मोहम्मद जावेद,मोहम्मद फैजान,मोहम्मद मासूम,मोहम्मद शाहिद,मोहम्मद जाबिर महनार,अब्दुल गफ्फार इदरीसी महनार,जमशेद आलम उर्फ प्यारे महुआ,मोहम्मद जैनुल महुआ,अब्दुल कलाम सराय,मोहम्मद फिरोज सराय आदि समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए।वहीं कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षता कर रहे लाल मोहम्मद इदरीसी ने कहा कि आगामी मार्च महीने में पटना में विशाल इदरीसिया दर्जी अधिकार सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।लाल मोहम्मद ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago